जूनागढ़ पर नापाक निगाहें: पाकिस्तानी न्यूज चैनलों को मिला आदेश- कश्मीर और जूनागढ़ को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाना होगा


इस्लामाबादएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

पिछले साल अगस्त में इमरान खान की अध्यक्षता में हुए कैबिनेट बैठक में पाकिस्तान के नए राजनीतिक नक्शे को मंजूरी दी गई थी।

पाकिस्तान भारत की जमीन हकीकत में नहीं हड़प पा रहा, तो नक्शे में ही हड़पने की कोशिश कर रहा है। पाकिस्तानी सरकार ने न्यूज चैनलों को रात 9 बजे के समाचार बुलेटिन से पहले देश का ‘आधिकारिक नक्शा’ दिखाने का आदेश दिया है। इस नक्शे में गुजरात के जूनागढ़, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को पाकिस्तान का हिस्सा बताया गया है।

पाकिस्तान की इलेक्ट्रानिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी (PEMRA) की ओर जारी किए गए आदेश के मुताबिक सभी चैनलों को कम से कम 2 सेकंड के लिए नक्शा दिखाना जरूरी होगा। यह आदेश सरकारी और प्राइवेट दोनों चैनलों पर लागू होगा।

इलेक्ट्रानिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी की ओर जारी किया गया आदेश।

इलेक्ट्रानिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी की ओर जारी किया गया आदेश।

पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने दावा किया है कि, सरकार को PEMRA अध्यादेश 2002 की धारा 5 के तहत ऐसे निर्देश को जारी करने का अधिकार है। PEMRA पाकिस्तान की मीडिया अथॉरिटी है। इससे पहले भी PEMRA पर न्यूज चैनलों के खिलाफ कई आदेशों के जरिए कठोर नीति अपनाने का आरोप लगता रहा है।

PM इमरान ने दी थी नए नक्शे को मंजूरी
प्रधानमंत्री इमरान खान ने पिछले साल अगस्त में कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की थी और पहली बार जम्मू-कश्मीर क्षेत्र को अपना हिस्सा बताते हुए पाकिस्तान के नए राजनीतिक नक्शे को मंजूरी दी थी। इमरान खान ने कहा था कि नए नक्शे को सभी राजनीतिक दलों और पाकिस्तान के लोगों का समर्थन है।

स्कूलों में भी पढ़ाया जाएगा नया नक्शा
नए नक्शे में दावा किया गया है कि भारत के जम्मू और कश्मीर और गुजरात के जूनागढ़ का पूरा इलाका पाकिस्तान का हिस्सा है। इसमें लद्दाख और जम्मू और कश्मीर को अवैध भारतीय कब्जे के रूप में दर्शाया गया है। इस नए नक्शे को सभी सरकारी संस्थाओं के लिए आधिकारिक नक्शे के रूप में माने जाने का आदेश है। इसका इस्तेमाल देश के स्कूली पाठ्यक्रम में किया जाएगा।

खबरें और भी हैं…



Source link