Viral Video: मासूमियत से आलू काटती इस लड़की के दीवाने हुए लोग वीडियो वायरल


Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पाकिस्तानी लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह बड़ी मासूमियम से आलू काटती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ekiya5 ने पोस्ट किया है। जिसके बाद से यूजर्स लड़की की खूबसूरती और सादगी के दीवाने हो गए हैं। 10 सितंबर को पोस्ट किए गए इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 79,182 लाइक मिल चुके थे।

रोटी वाली का भी वीडियो हुआ था वायरल

बता दें कुछ दिनों पहले पाकिस्तान की एक रोटी बनाती लड़की का वीडियो भी काफी वायरल हुआ था। इस लड़की का भोलापन और सुंदरता देख यूजर्स पागल हो गए थे। सोशल मीडियो पर वीडियो काफी ट्रेंड पर रहा। इस पर लाइक और कमेंट की बाढ़ आ गई थी। रोटी बनाते हुए लड़की का नाम अमीना रियाज है। अमीना की मुस्कान बेहद की प्यारी है। जिसने लाखों लोगों को अपना दीवाना बना दिया।

1 मिलियन से अधिक बार देखा गया वीडियो

अमीना रियाज के बाद एक और पाकिस्तानी लड़की का वीडियो ट्रेंड कर रहा है। जिसकी स्माइल और आंखें सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है। वीडियो में लड़की बड़े प्यार से आलू काटती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को अब तक 1 मिलियन से अधिक बार देखा चुका है।

पड़ोसी ने बनाया था वीडियो

यह वीडियो यूजर्स को बेहद पसंद आ रहा है। वहीं पर कमेंट कर लोग अपनी रिएक्शन दे रहे हैं। इससे पहले अमीना रियाज का वीडियो वायरल हुआ था। 15 वर्षीय अमीना सिंध प्रांत में कराची के बाहरी इलाके की रहने वाली हैं। उसके पड़ोसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

Posted By: Arvind Dubey

 





Source link