छोटी सी हो यह रेखा तो स्वार्थी हो जाते हैं लोग


हाथों में अनेक रेखाएं और इनसे बनने वाले निशान होते हैं। रेखाओं के साथ-साथ पर्वतों की स्थिति और उनका उभार भी भाग्य को प्रभावित करते हैं। यदि पर्वत और रेखाएं दोनों अच्छी स्थिति में हों तो इसका असर पूरे जीवन में पड़ता है। जानिए हाथों की रेखाओं की अच्छी स्थिति में होने का प्रभाव और जीवन में उसका फल। 

-यदि हाथ में जीवन रेखा अच्छी और पुष्ट स्थिति में है तो जीवन भी अच्छा रहता है। दोष रहित और लंबी जीवन रेखा दीर्घायु होने का संकेत देती है। यदि जीवन रेखा को अत्यधिक रेखाएं काट रही होती हैं तो यह परेशानियों का संकेत देती हैं। गहरी जीवन रेखा रोमांच का संकेत देती है। 

बहुत मुश्किल से होती है ऐसे लोगों की शादी, जानिए क्यों

-लंबी हृदय रेखा भी अच्छी मानी गई है। लेकिन यदि हृदय रेखा बहुत लंबी होकर हथेली के दोनों किनारों को स्पर्श करे तो ऐसा व्यक्ति अपनी जीवनसाथी पर ज्यादा निर्भर रहता है। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार बहुत छोटी हृदय रेखा व्यक्ति को स्वार्थी बनाती है। 
-स्पष्ट और लंबी मस्तिष्क रेखा व्यक्ति को प्रतिभाशाली बनाती है। ऐसा व्यक्ति हर काम को सोच-समझकर करने वाला होता है। अधिक लंबी मस्तिष्क रेखा व्यक्ति को सफल और साहसी बनाती है। अगर मस्तिष्क रेखा थोड़ा घुमाव लिए हो तो व्यक्ति रचनात्मक प्रवृत्ति का होता है। 
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।) 

 



Source link