कांग्रेस विधायक मेवाराम जैन का दावा: पार्टी में कोई कलह नहीं, जिलाध्यक्ष बनाने में कोई विवाद नहीं, सभी की सहमति से बनाया गया, अब 2023 की तैयारी


बाड़मेर7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विधायक मेवाराम जैन।

कांग्रेस विधायक मेवाराम जैन का दावा है कि पार्टी में न कोई कलह है न कोई गुटबाजी। सभी एकजुट होकर काम कर रहे हैं। नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति भी सभी विधायकों की सहमति से की गई है। उनके नेतृत्व में अब 2023 का चुनाव लड़ा जाएगा और बाड़मेर में कांग्रेस को एकतरफा जीत दिलाएंगे।

राजस्थान में मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद कांग्रेस ने संगठनात्मक नियुक्ति के बीच कलह के सवाल पर जैन ने यह बात कही। विधायक मेवाराम जैन ने यह भी दावा किया कि न केवल बाड़मेर में सभी सीटें जीतेंगे, बल्कि प्रदेश में भी 2023 में सरकार बनाएंगे।

कांग्रेस ने फतेह खान को तीसरी बार जिलाध्यक्ष बनाया है। कांग्रेस लगातार जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में लगातार मजबूत हो रही है।

बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने तीसरी बार बने जिलाध्यक्ष फतेह खान का स्वागत किया। इस दौरान जैन ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस लगातार मजबूत हो रही है।

लंबे समय बाद जिलाध्यक्ष की घोषणा के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा, इस सवाल के जवाब में जैन ने कहा कि बाड़मेर में जिलाध्यक्ष को लेकर कोई संघर्ष नहीं था। सब एकजुट है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को साथ में लेकर चले हैं। इनके नेतृत्व में जिले की 7 विधानसभा सीटों में 6 कांग्रेस जीती। इसके बाद नगर परिषद, जिला प्रमुख व प्रधान जीते हैं।

सभी विधायकों की थी सहमति

फतेह खान ने नाम पर सभी विधायकों और नेताओं ने सहमति जताई है। कांग्रेस 2023 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। विधानसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी जीतेंगी। पहले से ज्यादा कांग्रेस मजबूत होगी और जल्द ही बूथ-बूथ जाकर नए कार्यकर्ताओं को जोड़ेगी।

खबरें और भी हैं…



Source link