राशिफल 9 दिसंबर 2021: मीन राशि वाले कारोबारियों को होगा बड़ा फायदा, जानें अन्य राशियों का हाल


Image Source : INDIA TV
राशिफल 9 दिसंबर 2021

Highlights

  • मिथुन राशि वाले परिवार वालों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे।
  • मेष राशि वालों का दिन बढ़िया रहेगा।
  • सिंह राशि वालों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और गुरुवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज शाम 7 बजकर 53 मिनट तक रहेगी। आज स्कन्द षष्ठी व्रत है। आज सुबह 10 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर कल सुबह 8 बजकर 22 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही आज रात 9 बजकर 51 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन और किन उपायों से आप अपना दिन बेहतर कर सकते हैं।

मेष राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आपके सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे। आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। आप किसी समारोह में जाने की योजना बनायेंगे। जीवनसाथी आपके ईमानदारी से प्रभावित होंगे। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगा। साथ ही उनका ध्यान पढ़ाई-लिखाई पर केन्द्रित रहेगा। माता-पिता की सलाह आपके लिए लाभदायक होगी।

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आयेगा। इस राशि के जो जातक सरकारी नौकरी कर रहे हैं, उनका ट्रान्सफर उनके मनचाही जगह पर होगा। आज आपका ध्यान अध्यात्म की तरफ रहेगा। जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन फेवरेबल है। आज पूरे दिन आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। किसी सामाजिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा। आज आपका कोई दोस्त आपसे आर्थिक मदद मांगेगा।

मिथुन राशि

राशिफल 9 दिसंबर 2021

Image Source : INDIA TV

राशिफल 9 दिसंबर 2021

आज परिवार वालों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। इस राशि के जिन जातकों का स्टेशनरी का कारोबार है, उनको आज रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे, जिससे आप दोनों के रिश्ते में और मधुरता बढ़ेगी। आज आपके खर्चे बढ़ने की संभावना है। आज आप अपने व्यापार को बढ़ाने का कोई नया रास्ता अपनायेंगे, जिससे आपका व्यापार और बढ़ेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

कर्क राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। सोचे हुए ज्यादातर काम धीरे- धीरे करके पूरे होंगे। आप दोस्तों के साथ किसी खास मामले पर बातचीत करेंगे। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। किसी अजनबी व्यक्ति की वजह से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जायेगा। आज आप प्रॉपर्टी लेने का मन बनायेंगे, जिसमे आपको घर वालों का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन उमंगों से भरपूर रहेगा। लवमेट्स में मीठी नोक-झोक होगी।

सिंह राशि

राशिफल 9 दिसंबर 2021

Image Source : INDIA TV

राशिफल 9 दिसंबर 2021

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आपकी परेशानियों का समाधान निकलेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप जो भी काम शुरू करेंगे, वो समय पर पूरा होगा। करियर से संबंधित नए अवसर आपको प्राप्त होंगे। आपको नये लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। आज आपके जीवनसाथी को कोई बड़ी सफलता मिलेगी। अविवाहित लोगों के विवाह की बात चलेगी।

कन्या राशि

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। रास्ते में किसी करीबी दोस्त से आपकी मुलाकात होगी, जिससे मिलकर आपको ख़ुशी होगी। ऑफिस में आपका कॉन्फिडेंस देखकर बॉस आपसे खुश होंगे। अगर किसी नये काम की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा। आपको अचानक कहीं से धन लाभ होगा। लवमेट किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे। इस राशि के छात्रों को आज पढ़ाई पर ज्यादा धयान देने की जरूरत है।

तुला राशि

राशिफल 9 दिसंबर 2021

Image Source : INDIA TV

राशिफल 9 दिसंबर 2021

आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो उस विषय के जानकर लोगों से सलाह लेकर ही शुरू करें। ऑफिस में काम अधिक होने से आज आपको अपना काम पूरा करने में थोडा वक्त लगेगा। किसी मंदिर में भगवन के दर्शन के लिए जाएंगे। वाणी पर संयम रखे, परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। अपने सहपाठियों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बनायेंगे।

वृश्चिक राशि

आज आप अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगायेंगे। शैक्षणिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको कहीं परफॉरमेंस करने का मौका मिलेगा। ऑटोमोबाइल से जुड़े लोगों को आज फायदा होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपके काम पूरे होंगे। घर में मांगलिक कार्य का आयोजन करने का मन बनायेंगे। ऑफिस में काम समय पर खत्म करने पर सभी की वाहवाही का आप पात्र बनेंगे।

धनु राशि

राशिफल 9 दिसंबर 2021

Image Source : INDIA TV

राशिफल 9 दिसंबर 2021

आज आपका दिन शानदार रहेगा। रुके हुए कामों में आपको किसी मित्र की मदद मिलेगी, जिससे काम पूरा हो जायेगा। साथ ही आज कोई खुशखबरी मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें पूरा करने में आप सफल होंगे। आप अपने करियर में सफलता के बेहद करीब होंगे। ऑफिस में साथ काम करने वाले लोगों से आपको पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आज घर के किसी कन्या को बड़ी सफलता मिलेगी, जिससे परिवार में ख़ुशी का माहौल बनेगा।

मकर राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना लगा रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लवमेट के बीच चल रही अनबन आज ख़त्म होगा। विद्यार्थियों को करियर में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आज अपने कार्यों को पूरा करने के लिए कोई नई योजना बनायेंगे। वाहन चलते समय सावधानी बरतें। आज आप अपने मन की बात जीवनसाथी से शेयर करेंगे, जिससे जीवनसाथी का भरोसा और बढे़गा।

कुंभ राशि

राशिफल 9 दिसंबर 2021

Image Source : INDIA TV

राशिफल 9 दिसंबर 2021

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। अपनी काबिलियत से सभी काम को आप सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। आपके दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम बना रहेगा। आज जीवनसाथी को सफलता मिलेगी। नए लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को आज कहीं होने वाले सामाजिक समारोह में बुलाया जायेगा, जहां आपके विचारों को महत्व दिया जायेगा। लवमेट्स के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। 

मीन राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आप किसी मामले में बड़ा निर्णय लेंगे, जिसमे आपको सफलता भी मिलेगी। कारोबारियों को कोई बड़ा फायदा होने के योग बन रहे हैं। आपकी समझदारी आपको हर प्रकार की मुसीबतों से दूर रखेगी। आज आपको ऑफिस के किसी काम से भागदौड़ करनी पड़ेगी। कहीं रुका हुआ पैसा आज आपको वापस मिलेगा। लवमेट्स के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है।

Vivah Panchami: विवाह पंचमी को हुआ था श्रीराम जानकी विवाह, जानिए पूजा का शुभ मुहुर्त

Angarki Chaturthi 2021: अंगारकी चतुर्थी पर करें ये उपाय, घर में आई हर विपदा को दूर करेंगे गणपति

Vastu Tips: कभी भी मोमबत्ती, दीपक या माचिस की तीलियां इस तरह न बुझाएं, जानिए वजह





Source link