26 दिसंबर को इन 5 राशियों पर रहेंगे सूर्य देव मेहरबान, चमक उठेगा भाग्य, देखें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल


Horoscope Rashifal 26 December 2021 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 26 दिसंबर को रविववार है। रविवार के दिन विधि- विधान से सूर्यदेव की पूजा- अर्चना की जाती है। प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 26 दिसंबर, 2021 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। खर्च भी अधिक रहेंगे। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।

साल 2022 में मीन राशि में रहकर इन राशियों को फायदा पहुंचाएंगे देवगुरु बृहस्पति, जानें क्या आप पर भी बरसेगी गुरु कृपा

वृष राशि- आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि के स्रोत व‍िकसि‍त होंगे। आत्‍मसंयत रहने का प्रयास करें। व्‍यर्थ के विवाद से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में भी विवाद की परिस्‍थितियां बन सकती हैं। क्रोध पर नि‍यंत्रण रखें।

मिथुन राशि- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी भवन या सम्पत्ति से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। परिवार के साथ यात्रा-देशाटन के लिए जा सकते हैं। धार्म‍िक आयोजन में ह‍िस्‍सा लेने के अवसर म‍िलेंगे।

कर्क राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। फिर भी क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। खर्च बढ़ेंगे। माता-पिता से धन प्राप्‍ति के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी।

29 दिसंबर से बदल जाएगा इन राशियों का भाग्य, बुध देव की कृपा से खूब होगी मौज, धन- लाभ के योग

सिंह राशि- मन में शान्ति‍ एवं प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। लाभ में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कुछ पुराने मित्रों से संपर्क हो सकते हैं। वाणी में सौम्यता रहेगी। पारिवारि‍क समस्या परेशान कर सकती है।

कन्या राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। परिश्रम अधिक रहेगा। पिता का साथ मिलेगा। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। खर्चों की अधिकता परेशान करेगी। भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

साल 2022 की शुरुआत से पहले इन बर्थडेट वालों को मिलेंगे शुभ समाचार, 2021 का अंतिम सप्ताह रहेगा फलदायी

तुला राशि- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। भाइयों के सहयोग से कारोबार में तरक्‍की के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कुटुम्‍ब की किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्‍ति के योग बन रहे हैं। मानसिक तनाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्‍थितियां रहेंगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी।

धनु राशि- नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। बातचीत में संयत रहें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनः स्थिति रहेगी। सुखद समाचार म‍िलेगा।

साल का अंतिम सप्ताह इन राशियों के लिए वरदान के समान, 2022 की शुरुआत से पहले ही शुरू हो जाएंगे अच्छे दिन

मकर राशि- आत्मसंयत रहें। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। बातचीत में संयत रहें। पिता का सानिध्य मिल सकता है। खर्च भी बढ़ सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। किसी दूसरे स्‍थान पर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। आत्‍मविश्वास में वृद्धि होगी

कुंभ राशि- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। परन्तु बातचीत में संयत रहें। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। व्‍यर्थ के व‍िवादों से बचने का प्रयास करें। माता से धन की प्राप्‍त‍ि होगी।

गुरु कृपा से ये 2 राशि वाले हासिल करते हैं ऊंचा मुकाम, नहीं होते कभी असफल

मीन राशि- मन अशान्त हो सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। परिश्रम अधिक रहेगा। लंबी यात्रा पर जाना हो सकता है। शैक्ष‍िक कार्यों में लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे। सुस्‍वादु खानपान में रुच‍ि बढ़ सकती हैं। म‍ित्रों से भेंट होगी।



Source link