Publish Date: | Fri, 04 Dec 2020 08:08 AM (IST)
LIVE Hyderabad GHMC Elections results 2020: हैदराबाद नगर निगम चुनाव (ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल इलेक्शन) के लिए मतगणना जारी है। यहां ओवैसी की पार्टी AIMIM का दबदबा है, लेकिन जिस तरह से भाजपा ने यह चुनाव लड़ा, पूरे देश में चर्चा रही और अब रिजल्ट का इंतजार है। सब कुछ ठीक रहा तो 9 बजे तक पहला रुझान मिल जाएगा। मुख्य मुकाबला AIMIM, BJP और TRS के बीच है। भाजपा की ओर से यहां अमित शाह, पार्टी के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रचार किया था। यहां बीती 1दिसंबर को मतदान हुआ था, जिसमें 74.67 लाख मतदाताओं में से केवल 34.50 लाख (46.55 प्रतिशत) ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। कुल एक सौ पचास सीटों के लिए 1122 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे।
अभी ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल पर टीआरएस का कब्जा है, जिसके पास 99 हैं, वहीं AIMIM के पास 44, तो BJP के पास 4 सीट हैं। कांग्रेस ने 2 तो एक सीट TDP ने जीती थी।
बता दें, तेलंगाना में अभी टीआरएस की सरकार है। कहा जा रहा है कि यहां के नतीजे 2023 के विधानसभा चुनाव की दशा दिशा भी तय कर सकते हैं।
(खबर अपडेट हो रही है)
Posted By: Arvind Dubey
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे