Home देश Holi 2022: चार दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर पहुंचेंगे CM योगी, होली...

Holi 2022: चार दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर पहुंचेंगे CM योगी, होली कार्यक्रम में होंगे शामिल

Holi 2022: चार दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर पहुंचेंगे CM योगी, होली कार्यक्रम में होंगे शामिल


Image Source : TWITTER
Yogi Adityanath

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज चार दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आएंगे। योगी गोरखपुर में होलिका दहन, भगवान नृपसिंह की शोभायात्रा समेत अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद योगी आदित्यनाथ लखनऊ जाएंगे। आपको बता दें कि शुक्रवार को सीएम योगी गोरखनाथ मंदिर में रहेंगे। इसके अगलने दिन शनिवरा को योगी आदित्यनाथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा निकाली जाने वाली भगवान नरसिंह की शोभायात्रा में शामिल होंगे। योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर आगमन से पहले ही प्रशासन ने सभी विशेष तैयारियां कर ली है। सीएम दौरे के मद्देनजर सभी जिम्मेदार अधिकारियों के अवकाश भी निरस्त कर दिए गए हैं। 





Source link

Exit mobile version