भारत के मुख्य न्यायाधीश ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उच्चतम न्यायालय परिसर में विभिन्न क्षेत्रों के दिव्यांगजनों के साथ विशेष संवाद किया और उनकी उपलब्धियों की सराहना की।
मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश की आशंका जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही देश के कई अन्य राज्यों में भी अगले कुछ दिनों तक मूसलाधार बारिश और खराब मौसम की चेतावनी दी गई है।
ढाका में भारतीय उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान और गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की।